- Home
- /
- इमरती देवी ने फिर किया ऐसा काम,...
इमरती देवी ने फिर किया ऐसा काम, लोगों में फिर शुरू हो गई चर्चा

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। अक्सर सुर्खियों में रहने वाली इमरती देवी का अनोखा अंदाज देखने को मिलते रहता है। सिंधिया समर्थक एवं मध्यप्रदेश की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री इस बार अपनी सादगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में ग्वालियर के बमरौली मंदिर में इमरती देवी का अनोखा अंदाज देखने को मिला। जहां इमरती देवी बाढ़ पीड़ितो के लिए भंडारे में शामिल हुईं। यहां इमरती देवी खुद ग्रामीण औरतों के साथ बैठकर पीड़ितों के लिए पूड़िया बेलती भी नजर आईं।
ग्वालियर में इमरती देवी का अनोखा अंदाज,बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाई पूड़ी#ImartiDevi #Gwalior #MadhyaPradesh #MPNews #BhopalNews #JyotiradityaScindia @JM_Scindia @INCMP @BJP4MP @KKMishraINC @NarendraSaluja pic.twitter.com/XqWHelBYth
— Dainik Bhaskar Hindi (@DBhaskarHindi) August 17, 2021
दरअसल बमरौली मंदिर में चंदनपुर गांव के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। यह भंडारा समिति और पूर्व मंत्री के द्वारा आयोजन किया गया था। इस बीच इमरती देवी भी भंडारे में शामिल हुई थी जहां लोग उनके सादगी से रूबरु हुए।
Created On :   17 Aug 2021 6:04 PM IST