- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रतलाम
- /
- आईजी श्री संतोष कुमार सिंह रतलाम...
आईजी श्री संतोष कुमार सिंह रतलाम आए!

By - Bhaskar Hindi |23 Oct 2021 11:51 AM IST
आईजी आईजी श्री संतोष कुमार सिंह रतलाम आए!
डिजिटल डेस्क | रतलाम उज्जैन आईजी श्री संतोष कुमार सिंह शुक्रवार को रतलाम आए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभागीय समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी के साथ सौजन्य भेंट हुई। अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। आईजी श्री संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय निरीक्षण किया।
सीसीटीवी कंट्रोल रूम देखा। जिले के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रीवेंटिव एक्शन पर ध्यान दें। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करें, कानून व्यवस्था की समीक्षा की। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, श्री इंद्रजीत वाकलवार, सीएसपी श्री हेमंत चौहान आदि उपस्थित थे।
Created On :   23 Oct 2021 4:51 PM IST
Next Story