MP: भोपाल सहित कई जिलों में अब केवल रविवार को लॉकडाउन रहेगा, बाजार रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में भोपाल सहित कई जिलों में अब दो दिन के बजाय सिर्फ एक दिन लॉकडाउन रहेगा। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन के लॉकडाउन के बजाय अब सिर्फ रविवार को एक दिन का लॉकडाउन होगा। बाजार भी रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसमें होटल और रेस्टॉरेंट भी शामिल हैं।
भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन के #लाॅकडाउन के बजाय अब सिर्फ रविवार को एक दिन का लाॅकडाउन होगा। बाजार भी रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसमें होटल और रेस्टाॅरेंट भी शामिल हैं।#COVID__19 pic.twitter.com/WTIAh9d7eH
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 6, 2020
प्रदेश में #coronavirus संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है। अब यह 70 फीसदी से बढ़कर 73.6 हो गई है। प्रदेश में #कोरोना के इलाज की निःशुल्क व्यवस्था के साथ-साथ अब संपन्न लोगों के लिए सशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। pic.twitter.com/7qXuDxIAmI
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 6, 2020
गुरुवार को भोपाल में 142 केस मिले
बता दें कि भोपाल में गुरुवार को 142 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 7375 हो गई है। वहीं 55 लोग ठीक हुए हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राजधानी में अब मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़कर 200 पार कर गई है। बुधवार को एक होम्योपैथी डॉक्टर और एक एएसआई समेत 11 लोगों ने जान गंवाई है।
ये बीते साढ़े चार महीने में एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके पहले बीते शनिवार को 6 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि हमीदिया की डीन डॉ. अरुणा कुमार ने बताया कि हमारे यहां गुरुवार सुबह तक तीन मौतें हुई हैं।
कोरोनावायरस के मामले में भोपाल अब इंदौर से मामूली अंतर से पीछे है। इंदौर में अब तक 7857 संक्रमित हो चुके हैं। भोपाल में अब तक 208 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। वहीं 4786 लोग ठीक हुए हैं। अब यहां पर एक्टिव केस 2425 बचे हैं। जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Created On :   6 Aug 2020 8:14 PM IST