अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

डिजिटल डेस्क,पन्ना। अखिल भारतीय ब्राहण एकता परिषद ब्लॉक इकाई अजयगढ के ब्लॉक अध्यक्ष पं. दादूराम मिश्रा के तत्वाधान में स्थानीय रामलीला मैदान टाउन हाल अजयगढ में होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह बडे ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सिविल जज में चयनित बेटी कुं. आकॉक्षा गर्ग द्वारा एवं स्थानीय प्रतिष्ठित सामाजिक, शिक्षाविद, बुद्धजीवियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम भगवान परशुराम व मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर वैदिक मंत्रोच्चार व पूजन-अर्चन के साथ किया गया। समारोह में सभी के द्वारा सिविल जज में चयनित कुं. आकॉक्षा गर्ग का शील्ड, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ देंकर व तिलकक लगाकर सम्मान किया गया। इस दौरान आकांक्षा गर्ग द्वारा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं दादा जी व स्कूली गुरूजनों को दिया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली मिलन कार्यक्रम मनाया। इस दौरान बेटी आकांक्षा के माता-पिता एवं दादाजी सहित अन्य परिजनों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडवोकेट पं. प्रेम कुमार पाण्डेय, समाजसेवी पं. श्रीराम पाठक, डॉ. श्यामसुन्दर दीक्षित, पं. संजय सुल्लेरे, पं. रामावतार तिवारी, एडवोकेट जनमेजय अरजरिया, पं. संदीप चौरहा, गंगा प्रसाद शर्मा, आनंद त्रिपाठी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, एडवोकेट राकेश गर्ग, ब्रजभूषण गर्ग, अभय शर्मा, प्राचार्य श्याम बिहारी गर्ग प्राचार्य सीएम राइज मॉडल विद्यालय अजयगढ, वीरेन्द्र मिश्रा, श्री तिवारी, संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित सुशील पाण्डेय, योगेश त्रिपाठी सहित क्षेत्रीय सैकडों विप्र बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित वनोद अवस्थी के द्वारा किया गया।
Created On :   18 March 2023 2:24 PM IST