- Home
- /
- हार्दिक पटेल ने शहर में कांग्रेस...
हार्दिक पटेल ने शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद साधा

By - Bhaskar Hindi |5 Oct 2021 10:21 AM IST
चर्चा हार्दिक पटेल ने शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद साधा
डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने शहर में कांग्रेस के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से संवाद साधा। उन्होंने केंद्र सरकार के विरोध में आंदोलनों को तेज करने का आह्वान किया। वे सेवाग्राम भी गए थे। कार्यकर्ताओं से संवाद के सिलसिले में वे कामठी भी पहुंचे थे। इस बीच उन्होंने पालकमंत्री नितीन राऊत के बेझनबाग स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की। सरदार पटेल युवक मंडल के अध्यक्ष उमेश पटेल व केशुभाई अहिर ने उनसे नागपुर में गुजराती समुदाय की स्थिति व विकास कार्यों में साझेदारी के विषय पर चर्चा की।
Created On :   5 Oct 2021 3:50 PM IST
Next Story