कम्प्यूटर साइंस के रिजल्ट में फेल होने पर लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने होस्टल के कमरे में सीलिंग पंखे से ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। मृतका गौरी सुनील भावेकर (21), लुणावत नगर, धामनगांव रेलवे निवासी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तीन विषय में हो गई थी फेल
पुलिस के अनुसार, गौरी नागपुर में कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी। वह सेकंड इयर में थी। प्रताप नगर में प्रियदर्शिनी गर्ल्स होस्टल में रूम नंबर 213/ए में रहती थी। तीन विषयों में फेल होने से वह तनाव में थी। तनाव के चलते गत 30 अप्रैल को शाम करीब 7.30 से 8.30 बजे के बीच उसने होस्टल में सीलिंग पंखे से ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। होस्टल वार्डन अर्चना संदेश बुरबुरे (50) की शिकायत पर प्रताप नगर थाने के उप-निरीक्षक कुलसंगे ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।
Created On :   3 May 2023 11:16 AM IST