- Home
- /
- दुर्ग से नांदेड़ ले जाया जा रहा...
दुर्ग से नांदेड़ ले जाया जा रहा 40.60 लाख का गुटखा जब्त

डिजिटल डेस्क, आर्णी (यवतमाल)। यवतमाल गुटखे का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। गत दिनों यहां से करोड़ों का गुटखा जब्त किया गया था। अब गुटखे की दूसरी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने शुक्रवार तड़के 2 बजे आर्णी के महालुंगी फाटे के पास कार्रवाई कर 48.60 लाख रुपए का गुटखा पकड़ा है। ट्रक की कीमत 20 लाख रुपए समेत जब्त किए गए कुल माल की कीमत 68.60 लाख रुपए हो गई है। गुटखे का यह माल इलायची के बोरों ने नीचे छिपाया गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक नंबर सीजी 08 एएन 6107 में गुटखा नांदेड ले जाया जा रहा है। महालुंगी फाटे के पास जैसे ही यह ट्रक आया उसे रोककर रास्ते के किनारे खड़ा करवाया गया। फिर 2 पंचों के सामने चालक सरबनसिंह मुख्तारसिंह(49) निवासी वार्ड नं.15 सिकोला बस्ती दुर्ग छत्तीसगढ़ और क्लिनर का नाम अब्दुल गफार मो.अली (48) निवासी मोहन नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया। वाहनों की जांच करने पर इलाइची के छिलकों के नीचे सितार िबगुटखा पाया गया। 81 बड़े बोरों में यह गुटखा पाया गया। बड़े बोरे में छह छोटे बोरे थे। इसमें प्रति 50 पैकेट समेत कुल 24 हजार 300 पुड़िया सितार का माल मिला। हर पैकेट का मूल्य 200 रुपए था। गुटखे की कुल कीमत 48 लाख 60 हजार रुपए बताई गई। इसी के साथ 20 लाख रुपए का वाहन भी जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 68.60 लाख रुपए की सामग्री जब्त की गई।
Created On :   17 Dec 2022 6:35 PM IST