ग्राम पंचायतों में गृह प्रवेशम कार्यक्रम सम्पन्न

पन्ना। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आज जिले की ग्राम पंचायतों में गृह प्रवेशम कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिन हितग्राहियों द्वारा अपने आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। ऐसे हितग्राहियों को ग्रह प्रवेश कराया गया। ग्रह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि सहित अधिकारीगण एवं पंचायत प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रह प्रवेशम कार्यक्रम के साथ ही पंचायती राज दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में रीवा में आयोजित कार्यक्रम का ग्राम पंचायतों में लाईव प्रसारण दिखाया गया। जिसमें बडी संख्या में ग्रामीणजन लाईव कार्यक्रम से जुडे एवं प्रसारण को उनके द्वारा देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिले में कुल ७ हजार ५३ हितग्राहियों ने आज ग्रह प्रवेशम कार्यक्रम के माध्यम से अपने निर्मित मकानों में प्रवेश किया।
Created On :   25 April 2023 11:00 AM IST