महिला के गले से झपटी सोने की चेन, दो साल की सजा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन चोरी करने के मामले में चेनस्नेचर को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने फैसला सुनाते हुए नामजद आरोपी जगतीतसिंह प्यारासिंह टांक काे दो साल की सजा सुना दी। जानकारी के अनुसार गाडगेनगर थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर 2021 की रात 8 बजे चक्रपाली काॅलोनी निवासी शीतल शेवने महिला पैदल घर की ओर जा रही थी। तभी आरोपी जगतीतसिंह प्यारासिंह टांक ने दोपहिया पर पीछे से आकर महिला के गले से 15 ग्राम सोने की चेन छीनकर भाग गया जिसकी कीमत 75 हजार रुपए बताई गई। पुलिस ने कुछ ही दिनों में आरोपी टांक को गिरफ्तार कर लिया तो उसने 6 से 7 चेनस्नेचिंग करने के बात स्वीकार की थी। मामले में एपीआई महेश इंगोले व पुलिस सिपाही जयसेन वानखडे ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ अदालत में दोेेषारोप पत्र दायर किया था। मंगलवार की दोपहर अदालत ने फैसला सुनाकर आरोपी जगतीतसिंह प्यारासिंह टांक को दोषी करार देते हुए 20 हजार रुपए जुर्माना व दो साल की सजा सुनाई है। इस मामले सरकारी पक्ष की ओर एड. ज्वला जामनेकर ने पैरवी की।
Created On :   22 Feb 2023 3:15 PM IST