- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अनूपपुर
- /
- निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर...
निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर गायत्री, सुन्दरिया, गुड्डी, गीता के चेहरे में दिखे खुशी के भाव "खुशियों की दास्ताँ"!

डिजिटल डेस्क | अनुपपुर जिले के नगरपालिका पसान अंतर्गत जमुना कालरी स्थित डॉ. अब्दुल कलाम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय अन्न उत्सव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह के कर कमलों से नगरपालिका पसान अंतर्गत वार्ड क्र. 1 की सुश्री गायत्री यादव, वार्ड क्र. 2 सुन्दरिया बाई, वार्ड क्र. 6 की सुश्री शांति सिंह, वार्ड क्र. 7 की सुश्री गुड्डी गोंड़, वार्ड क्र. 8 की सुश्री चम्पा बैगा, वार्ड क्र. 9 की सुश्री गीता यादव, वार्ड क्र. 10 की सुश्री जुगन्तु बाई, वार्ड क्र. 11 की सुश्री सुन्दरिया बैगा के चेहरे प्रसन्नता का भाव लिए खिले दिखे। उनसे जब निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त होने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने प्रसन्नता के साथ भाव भरे शब्दों में शासन के लोक हितकारी कार्य की सराहना की।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह की सराहना करते हुए खूब साधुवाद दिया।
Created On :   8 Sept 2021 4:08 PM IST