- Home
- /
- गायत्री परिवार ने किया गायत्री...
गायत्री परिवार ने किया गायत्री मंत्र लेखन पुस्तक का वितरण

सलेहा नि.प्र.। गायत्री परिवार सलेहा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सलेहा में कक्षा 11वीं एवं 12वीं तक के भैया-बहिनों को गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका निशुल्क वितरित की गई। भैया-बहिनों को गायत्री मंत्र का वैज्ञानिक महत्त्व बताया गया। गायत्री परिवार गुनौर से पवन शर्मा ने बताया कि गायत्री मंत्र लेखन गायत्री मंत्र के जाप से दस गुना अधिक प्रभावशाली है साथ ही बताया कि गायत्री मंत्र के लेखन से मन एकाग्र होता है एवं मेघा शक्ति विकसित होती है। जिससे आप सुचारू रूप से अध्ययन कर पाएंगे और जिसके परिणाम स्वरूप आप अपने लक्ष्य में सफलता प्राप्त करेंगे। मन्त्र लेखन से आप सभी की हैंड रायटिंग भी बहुत अच्छी होगी। गायत्री परिवार की ओर से समस्त आचार्य को भी गायत्री मंत्र एवं गायत्री परिवार का साहित्य भेंट किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार गुनौर से पुष्पेन्द्र सोनी एवं गायत्री परिवार नयागांव से बालाप्रसाद चौरसिया, प्रभा चौरसिया साथ ही विद्यालय परिवार से प्राचार्य रमाशंकर तिवारी, कक्षा आचार्य छोटेलाल सेन, ईश्वर सिंह, अशोक नामदेव एवं समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Created On :   21 Oct 2022 2:54 PM IST