- Home
- /
- पांचपावली में कचरा चुनने वाले की...
पांचपावली में कचरा चुनने वाले की सिर कुचलकर हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली पहला फाटक के पास एक व्यक्ति की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात को उसके साथी ने ही अंजाम दिया। पांचपावली थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक घंटी (40) नामक व्यक्ति है, जबकि आरोपी मनोज भोजने (30) है। दोनों फुटपाथ पर रहते थे और साथ ही कचरा चुनने का काम करते थे।
पहले साथ में शराब पी : घटनावाले दिन दोनों ने शाम को शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। शाम करीब साढ़े सात बजे पांचपावली पहला फाटक के पास दोनों का फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और साथी मनोज भोजने तैश में आकर घंटी का ईंटों से सिर कुचल दिया। जिससे घंटी की मौत हेा गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मनोज मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही गुप्त जानकारी के आधार पर मनोज को धरदबोचा। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ निरीक्षक संजय मेंढे, निरीक्षक रवि नागोसे, उप-निरीक्षक राजकुमार डोंगरे आदि सदल-बल मौके पर पहुंचे थे।
Created On :   5 Oct 2021 3:05 PM IST