- Home
- /
- गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी...
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ

डिजिटल डेस्क, बीड। जिले के माजलगांव,बीड, आष्टी पाटोदा, गेवराई,धारूर,वडवणी, सिरसाला, परली अंबाजोगाई केज सहित तहसील प्रतिमा विसर्जन के साथ ही दस दिवसीय गणेश महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। दस दिनों तक भव्य तरीके से हुए पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन किया गया। ढोल नगाड़े के साथ निकली विसर्जन यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
बीड जिले में 31 अगस्त को पुरोहितों के मंत्रों उच्चारणों के साथ गणपति महोत्सव के शुभांरभ के साथ ही पूरा इलाका भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। दस दिनों तक पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ जमी रही। शाम ढलते ही लोग अपने परिवार के साथ पूजा का लाभ लेते नजर आए। वहीं इस दौरान दस दिनों तक लगातार मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। शुक्रवार को विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। जिले के सभी तहसीलों से जगह -जगह विसर्जन जुलूस पर गणपति बप्पा की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में शहर के कई गणमान्य लोगों के साथ सैकडों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति बाबा मोरिया की जोरदार जयघोष करते नजर आए। नदी तट ,तालाब सहित जगह-जगह गणपति बप्पा को विदाई देकर विसर्जन किया ।
Created On :   10 Sept 2022 3:20 PM IST