- Home
- /
- कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष...
कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस पर वितरित किए फल

By - Bhaskar Hindi |10 Dec 2022 10:31 AM IST
पन्ना कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस पर वितरित किए फल
डिजिटल डेस्क पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस आज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मनाया। इस दौरान भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई। फल वितरण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सेन, डी.के. दुबे, मनीष मिश्रा, सुनील अवस्थी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, पार्षद दल के नेता रेहान मोहम्मद, वैभव थापक, राहत अली, राजबहादुर, कदीर खान, अक्षय तिवारी, सौरभ पटेरिया, इमरान राईन, नृपेंद्र सिंह, अमित शर्मा, धीरू पाठक, हीरालाल विश्वकर्मा, रहीमा खातून, राजेंद्र बर्मन, रामप्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Created On :   10 Dec 2022 4:01 PM IST
Next Story