मांजे में फंसे पंछी की जान बचाकर किया आजाद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पेड़ पर मांजे में फंसे एक पक्षी को फायर ब्रिगेड की मदद से रात को 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आजाद किया गया। इस ऑपरेशन में महिलाओं ने भी मदद की। शहर के गंगा-जमुना परिसर में एक पीपल के पेड़ पर सफेद रंग का पक्षी 3 दिन से मांजे में अटका था। जिसकी जानकारी वैभव राऊत ने पशुसेविका करिश्मा गलानी को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद ली गई, लेकिन परिसर में यातायात ज्यादा रहने से दकमल वाहन नहीं पहुंच पा रहा था, लेकिन पक्षी की जान को खतरा देख देर रात को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू रखा गया और रात 11 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एक खाली मकान की छत से एक लाठी की मदद से रेकस्यू कर पक्षी को नीचे उतारने की कोशिश की गई, लेकिन पक्षी से लपेटा मांजा खुल जाने से पक्षी वहीं से खुले आसमान में उड़ गया। जिसके बाद सभी ने राहत महसूस की।
Created On :   18 April 2023 12:51 PM IST