- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दमोह
- /
- धनवंतरी दिवस पर आज आयुष विभाग...
धनवंतरी दिवस पर आज आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर!

By - Bhaskar Hindi |2 Nov 2021 12:24 PM IST
निःशुल्क चिकित्सा शिविर धनवंतरी दिवस पर आज आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर!
डिजिटल डेस्क | दमोह श्री धनवंतरी दिवस एवं छटवां विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग दमोह एवं आंगनवाडी के सहयोग से आज 02 नवम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक जिला आयुष अधिकारी द्वारा सभी आयुष औषधालयों, आयुष विंग दमोह एवं जिला आयुष चिकित्सालय दमोह में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
जिसमें पोषण एवं योगा से संबंध जानकारी के साथ स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया जावेगा।
जिला आयुष अधिकारी, डॉ. राजकुमार पटेल सभी जन मानस से विनम्र आग्रह किया है कि अपने नजदीकी आयुर्वेद एवं हौम्योंपैथी संस्थाओं में आकर स्वास्थ्य का लाभ लें।
Created On :   2 Nov 2021 5:03 PM IST
Tags
Next Story