- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- जिले में 23 अक्टूबर तक संचालित किया...
जिले में 23 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा निःशुल्क बधियाकरण अभियान!

डिजिटल डेस्क | सीधी उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये ने बताया है कि जिले में वधियाकरण कार्यक्रम, वधियाकरण अभियान के रूप में दिनांक 04.10.2021 से 23.10.2021 तक संचालित किया जाना है। जिसमें पशुपालकों के पास उपलब्ध निकृष्ट साँड़ो, गौशालाओं में उपलब्ध निकृष्ट साँड़ो एवं निराश्रित पशुओं में उपलब्ध निकृष्ट साँडो का शत-प्रतिशत वधियाकरण निःशुल्क किया जाना है।
वधियाकरण शासकीय एवं अशासकीय (गौसेवक/मैत्री/कृत्रिम गर्भाधान/कार्यकर्ता/दुग्ध समितियों के सचिव एवं एन.जी.ओ. के पशु स्वस्थ्य रक्षक आदि) द्वारा संपादित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में दिनांक 04.10.2021 से 07.10.2021 तक जिले के समस्त गौशालाओं में निकृष्ट साँडो का वधियाकरण किया जायेगा एवं द्वितीय चरण जिले के समस्त विकासखण्डों के ग्राम पंचायतों/ग्रामों में दिनांक 08.10.2021 से 23.10.2021 तक समस्त निकृष्ट साँडो/निराश्रित साँड़ो का वधियाकरण किया जायेगा।
जिले के समस्त पशु पालक किसान भाई अपने निकृष्ट साँडो का निःशुल्क वधियाकरण कराये, महाअभियान का लाभ लठाये और नस्ल सुधार कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदार बने।
Created On :   5 Oct 2021 4:26 PM IST