धोखाधड़ी : कोर्ट में फेसबुक, अप्रैल में सुनवाई

Fraud: Facebook in court, hearing in April
धोखाधड़ी : कोर्ट में फेसबुक, अप्रैल में सुनवाई
आनलाइन शापिंग धोखाधड़ी : कोर्ट में फेसबुक, अप्रैल में सुनवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गोंदिया जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग के एक आदेश के खिलाफ फेसबुक इंडिया ऑनलाइन सर्विस व मेटा प्लेटफॉर्म लिमिटेड ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ की शरण ली है। इस याचिका पर  सुनवाई हुई, लेकिन दोनों पक्षों की सहमति से सुनवाई को अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। दरअसल, गोंदिया निवासी त्रिभुवन लालचंद भोंगाडे फेसबुक यूजर हैं।

उन्होंने कुछ महीने पूर्व फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। क्लिक करने पर मारिया स्टूडियो नामक वेबसाइट पर जाने को कहा गया। इस वेबसाइट पर उन्होंने 7568 रुपए की दो वस्तुएं खरीदीं। ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद कभी भी उन्हें ये वस्तुएं डिलीवर नहीं हुईं। फेसबुक द्वारा दर्शाए गलत विज्ञापन के कारण उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, इस आरोप के साथ भोंगाडे ने गोंदिया जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग की शरण ली। आयोग ने फेसबुक को दोषी मानकर आदेश दिया कि फेसबुक शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपए मुआवजे स्वरूप दें। इस के खिलाफ फेसबुक ने हाई कोर्ट की शरण ली है।

Created On :   28 Feb 2023 10:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story