कोरोनावायरस: नागपुर में मिले कोविड-19 से संक्रमित चार नए मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शुक्रवार को कोरोना के 4 मरीज पॉजिटिव आने से शहर में एक बार फिर खलबली मच गई है। गुरुवार को ही एक व्यापारी को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। यह सभी मरीज उसी के संपर्क में रहने वाले हैं। पॉजिटिव मरीजों में 3 उसके परिवार के सदस्य हैं जबकि एक अन्य व्यक्ति उसका मित्र है। नागपुर में गुरुवार को एक पॉजिटिव पेशेंट आने के बाद से ही लोगों में दहशत बढ़ गई है। गुरुवार से ही पॉजिटिव आए मरीज के कांटेक्ट को तलाशा जा रहा है। पॉजिटिव मरीज के परिवार वाले मेयो में भर्ती कर लिए गए थे।
शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट आई तो परिवार के तीन सदस्य 59 वर्षीय मां, 34 वर्षीय पत्नी , 14 वर्षीय बेटा और एक मित्र पॉजिटिव आया। अच्छी बात यह है कि पॉजिटिव मरीज की 10 वर्षीय बेटी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई । जो मित्र शुक्रवार को पॉजिटिव आया है उसके परिवार के 5 सदस्यों को शुक्रवार को मेयो भर्ती कराया गया। जबकि रात में उसके भाई और 3 नौकर को मेयो में भर्ती करवाया जा चुका था। इसके अलावा पॉजिटिव मरीज के बेटे के एक दोस्त को भी अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी चल रही है। क्योंकि उसका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा कांटेक्ट में आने वाले अन्य लोगों की भी जांच करने की संभावना है।शुक्रवार को मेयो में नागपुर के चार मरीजों के अलावा एक गोंदिया का मरीज भी कोरोना वायरस का पॉजिटिव आया है।
Created On :   27 March 2020 1:42 PM IST