- Home
- /
- पिता–पुत्र के बीच मारपीट, 2 घायल
पिता–पुत्र के बीच मारपीट, 2 घायल

डिजिटल डेस्क, खामगांव(बुलढाणा)। घरेलू कारण पर से पिता तथा बेटे में विवाद होकर मारपीट होने की घटना बर्डे प्लाट परिसर में घटी। इस हादसे में दो व्यक्ति की हालत गंभीर होकर मामले में पांच लोगों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेख ख्वाजा शेख रूस्तम (५४) निवासी बर्डे प्लाट ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, उनके घर की बिजली आपूर्ति बंद होने से बेटा शेख रफीक छत से नीचे आया तथा बिजली बंद होने की बात पर विवाद करते हुए घायल किया। उसी तरह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
उक्त शिकायत पर से शिवाजी नगर पुलिस ने शेख रफीक शेख ख्वाजा के खिलाफ अपराध दर्ज किया। शेख रफीक शेख ख्वाजा (35 ) ने शिकायत दर्ज कराई कि, पिता शेख ख्वाजा शेख रूस्तम से बिजली बंद होने का कारण पूछने पर माता-पिता दोनों ने सिर पर मारकर घायल किया। भाई शेख वसीम एवं भाई पत्नी नाजमीन बानो ने भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उक्त शिकायत पर पुलिस ने शेख ख्वाजा, रईसाबानो, शेख वसीम, नाजमीन बानो के खिलाफ अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं।
Created On :   12 Aug 2022 5:08 PM IST