पिता ने तीन बेटियों का गला दबाकर की हत्या

डिजिटल डेस्क, कामारेडी (आसिफाबाद)। कामारेडी जिला केंद्र में शुक्रवार के दिन दर्दनाक घटना उजागर हुई। पिता ने शराब के नशे में तीन बेटियों को पैर से गला दबाकर मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक कामारेडी जिला के बांसवाड़ा मंडल में ताडकोल में फैयाज अपनी पत्नी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ रहता है।
गुरुवार की रात को फैयाज ने जुए में मोटी रकम जीती । इसी की खुशी में वह रात के समय शराब पीकर अपने घर गया। घर में उसकी पत्नी और फैयाज के बीच वाद विवाद हुआ। वाद विवाद के बाद फैयाज ने अपनी तीनों बेटियों और बेटे को लेकर बाहर निकल गया। बेटा किसी तरह फैयाज की चंगुल से निकल गया। गुस्साए फैयाज ने आफिया(10) महीऐ (9), जिया (7) तीनों बेटियों को राजाराम तालाब के पास ले जाकर पैर से गला दबाकर मार डाला।
बेटियों के मरने के बाद फैयाज ने राजा राम तालाब में तीनों लाशों को फेंक दिया। वहां पर उपस्थित कुछ लोगों ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों लड़कियों का शव बाहर निकाला। इस प्रकार के दर्दनाक घटना को देखकर पुलिस से ग्राम वासियों ने फैयाज को सौंपने की मांग की। पुलिस ने फैयाज को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी ची हुई है।
Created On :   6 March 2020 4:00 PM IST
Tags
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- महाराष्ट्र समाचार
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- महाराष्ट्र समाचार
- महाराष्ट्र सरकार
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र की खबरें
- महाराष्ट्र ताजा समाचार
- महाराष्ट्र हिंदी समाचार
- महाराष्ट्र समाचार