- Home
- /
- Expansion of Shivraj cabinet:...
Expansion of Shivraj cabinet: शिवराज कैबिनेट में शामिल हुए सिलावट-राजपूत, अब कुल 11 मंत्रियों के साथ बढ़ा सिंधिया का कद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में आखिरकार राज्य कैबिनेट का विस्तार हो गया है। शिवराज सिंह की टीम में दो नए चेहरों की जगह मिली है। राज्यभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक साधारण शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ दिलाई वहीं, मध्य प्रदेश के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 2 बजे होगा। दोनों मंत्रियों के शपथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस राजभवन में मौजूद रहे।
राजभवन, भोपाल में आयोजित मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह।https://t.co/mCcRkrScer
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 3, 2021
बता दे कि अब शिवराज कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर 31 हो गई है। राज्य सरकार में कुल 35 मंत्रियों की जगह है। यानी कैबिनेट में 4 और मंत्री भविष्य में शामिल किए जा सकते हैं। इसके साथ ही शिवराज सरकार में सिंधिया का कद बढ़ गया है।उनके 11 समर्थक इस समय राज्य सरकार में मंत्री हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में केवल 150 लोगों को ही प्रवेश दिया था। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को भी राज्यपाल दोपहर 2:00 बजे राजभवन में गोपनीयता की शपथ दिलवाई जाएगी।
साथी श्री @tulsisilawat जी को मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 3, 2021
अब एक नई ऊर्जा के साथ हम साथ मिलकर मध्य प्रदेश की प्रगति एवं विकास के लिए कार्य करेंगे।
मुझे विश्वास है कि सशक्त और समर्थ #AatmaNirbharMP के निर्माण का सपना तेजी से साकार होगा। pic.twitter.com/oJ0xcNWJF1
श्री @GSRajput_18 को मंत्रिपद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 3, 2021
मैं आश्वस्त हूँ कि आप पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव से मध्यप्रदेश के कल्याण और प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और एक #AatmaNirbharMP के निर्माण में योगदान देंगे। pic.twitter.com/nmrgf2HFAA
उपचुनाव के करीब दो महीने बाद शिवराज सरकार ने कैबिनेट का विस्तार किया है। बता दें कि उपचुनाव के परिणाम पिछले साल (2020) 10 नवंबर को सामने आए थे। उसके बाद से ही मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, 3 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की कोई तारीख तय नहीं है। जब तारीख तय होगी तो फिर इसकी जानकारी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिलहाल सूबे में मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है।
वर्तमान में इन मंत्रियों के पास है यह विभाग
1- सीएम शिवराज सिंह चौहान : सामान्य प्रशासन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन और ऐसे समस्त विभाग जो किसी को ना सौपे गए हों।
2 - नरोत्तम मिश्रा : गृह, जेल और संसदीय कार्य, विधि।
3- गोपाल भार्गव : लोक निर्माण विभाग, कुटीर और ग्रामोद्योग।
4 - तुलसी राम सिलावट : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास।
5 - विजय शाह : वन विभाग।
6 - जगदीश देवड़ा : वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी।
7- बिसाहू लाल सिंह : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण।
8- यशोधरा राजे सिंधिया : युवा एवं कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार।
9- भूपेंद्र सिंह : नगरीय विकास एवं आवास।
10- मीना कुमारी मांडवे : आदिम जाति कल्याण, अनुसूचिता जाति कल्याण।
11 - कमल पटेल : किसान कल्याण एवं कृषि विकास।
12- हरदीप सिंह डंग : नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, पर्यावरण।
13- बृजेंद्र प्रताप सिंह : खनिज साधन और श्रम।
14- विश्वास सारंग : चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास।
15 - राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव : औद्योगिकी निति एवं निवेश प्रोत्साहन।
16- डॉ प्रभुराम चौधरी : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।
17 - महेंद्र सिंह सिसौदिया : पंचायत और ग्रामीण विकास।
18 - प्रद्युम्न सिंह तोमर : उर्जा।
19 - प्रेम सिंह पटेल : पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण।
20- ओम प्रकाश सकलेचा: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
21 - उषा ठाकुर : पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म।
22 - अरविंद भदौरिया : सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन।
23 - डॉ मोहन यादव : उच्च शिक्षा।
राज्यमंत्री
24 - भारत सिंह कुशवाह : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास।
25 - इंदर सिंह परमार : स्कूली शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन।
26 - रामलेखावन पटेल : पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण(स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण(स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास।
27 - राम किशोर कांवरे : आयुक्त(स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन विभाग।
28 - बृजेंद्र सिंह यादव : लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी।
29 - सुरेश धाकड़ : लोक निर्माण विभाग।
30 - ओपीएस भदौरिया : नगरीय विकास एवं आवास।
Created On :   3 Jan 2021 10:28 AM IST