- Home
- /
- सड़क दुर्घटना मेंं इंजीनियरिंग के...
सड़क दुर्घटना मेंं इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

डिजिटल डेस्क, तुमसर(भंडारा)। मेहगांव परिसर में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक का नाम तुमसर के गांधीनगर निवासी मयूर कुमार रागडे(19) है। बताया गया कि मयूर ने कुछ दिनों पूर्व ही नागपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन किया था। वह कॉलेज जाने को लेकर उत्साहित था। इस बीच यह अनहोनी होने से परिसर में शोक की लहर फैली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मयूर यह अपने दोपहिया क्रमांक एमएच 05 डीवाय 0100 से तुमसर से काम के लिए मिटेवानी की ओर जाने के लिए निकला था। मेहगांव के पास उसे अज्ञात वाहन ने आमने-सामने टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर घायल युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुमसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेजा। इस मामले में तुमसर पुलिस आगे की जांच कर रही हैं।
Created On :   26 Nov 2022 4:49 PM IST