- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीधी
- /
- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त!

By - Bhaskar Hindi |7 Aug 2021 11:51 AM IST
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त!
डिजिटल डेस्क | सीधी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया की समझाइश के बाद विगत 22 जुलाई से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।
मंत्री डॉ. सिसोदिया के निवास पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चे के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बिना शर्त के हड़ताल समाप्त करने का एलान किया।
मंत्री डॉ. सिसोदिया ने संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों को उनकी माँगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
Created On :   7 Aug 2021 2:46 PM IST
Next Story