- Home
- /
- महिला सक्षमीकरण पर जोर, ई-साइकिलों...
महिला सक्षमीकरण पर जोर, ई-साइकिलों का होगा वितरण

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। आगामी 14 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से सीधे गड़चिरोली पहुंच रहीं हैं। उनके इस आगमन को लेकर गड़चिरोली शहर में 10 हजार स्कूली व महाविद्यालयीन छात्राओं को ई-साइकिलों का वितरण किया जाएगा। महिला सक्षमीकरण के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन होकर विजय-िकरण फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम होगा। यह सामाजिक कार्यक्रम शहर के जिला परिषद शाला के मैदान में आयोजित किया गया है। यह जानकारी मंगलवार को आयोजित एक पत्र-परिषद में राज्य के आपदा निवारण मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दी।
मंत्री वडेट्टीवार ने पत्रकारों को बताया कि, युवतियों व महिलाओं के सक्षमीकरण के लिए प्रियंका गांधी ने बीड़ा उठाया है। ‘मैं लड़की हूं और मैं लड़ सकती हूं’ ऐसा नारा उन्हांेने दिया है। गड़चिरोली क्षेत्र में यातायात संसाधनों की कमी होने के कारण छात्राओं को शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है।
कई छात्राएं अपनी स्कूलों में पैदल ही पहुंचती हैं। इस कारण समाजिक दृष्टिकोण से गड़चिरोली जिले की 10 हजार छात्राआंे को ई-साइकिल वितरण करने का निर्णय लिया गया है। यह वितरण प्रियंका गांधी के हाथों होगा। प्रियंका गांधी पहली बार ही महाराष्ट्र के किसी शहर में पहुंच रहीं हैं। विजय-किरण फाउंडेशन के माध्यम से प्राप्त सीएसआर फंड से ई-साइकिलों का वितरण किया जाएगा। पत्र परिषद में शिवानी वडेट्टीवार, महासचिव डा. नामदेव उसेंडी, जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राह्मणवाडे, जिप सदस्य एड. राम मेश्राम, शहर अध्यक्ष सतीश विधाते, पंकज गुड्डेवार आदि उपस्थित थे।
Created On :   8 Dec 2021 3:09 PM IST