प्रसिद्ध पत्रकार ई. सोमनाथ का केरल में निधन

Eminent journalist E. Somnath passes away in Kerala
प्रसिद्ध पत्रकार ई. सोमनाथ का केरल में निधन
शोक प्रसिद्ध पत्रकार ई. सोमनाथ का केरल में निधन

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। प्रमुख पत्रकार ई. सोमनाथ का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 60 वर्ष के थे।वह अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में, सोमनाथ अपने घर में गिर गए थे और उन्हें रक्तस्राव हुआ था और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह कोविड पॉजिटिव थे।

अनुभवी पत्रकार हाल ही में तीन दशक से अधिक की सेवा के बाद दैनिक मलयाला मनोरमा से सेवानिवृत्त हुए थे। कन्नूर के रहने वाले सोमनाथ सदी के अंत से राज्य की राजधानी में काम कर रहे थे। वह यहाँ के कई वर्तमान पत्रकारों के गुरु थे और सभी उनको पसंद और सम्मान करते थे।

जब भी केरल विधानसभा का सत्र होता था, तो उनके दैनिक कॉलम के अलावा उनकी राजनीतिक रिपोटरें पर विभिन्न राजनीतिक हलकों में गहन चर्चा और बहस होती थी।

प्रकृति के प्रति सोमनाथ के प्रेम ने उन्हें एक उत्साही यात्री बना दिया और वे अपनी यात्रा पर एक पुस्तक लिखने की प्रक्रिया में थे। प्यार से बुलाए जाने वाले सोमन को याद करने के लिए हर तरफ से शोक संवेदनाएं उमड़ने लगी हैं।

आईएएनएस

Created On :   28 Jan 2022 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story