हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व

By - Bhaskar Hindi |23 April 2023 1:59 PM IST
पवई हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व
डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। शुक्रवार शाम को ईद का चांद नजर आने के बाद आज देशभर में ईद का पर्व मनाया गया। ईद को लेकर सुबह से ही उत्साह देखा गया। पन्ना जिले के पवई नगर में भी ईद का पर्व हर्षोल्लास आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह सुबह मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कन्या शाला के पास स्थित बड़ी मस्जिद में नमाज अदा की गई और देश में शांति अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Created On :   23 April 2023 1:59 PM IST
Next Story