- Home
- /
- बैतूल में पत्रकार वार्ता के दौरान...
बैतूल में पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर पत्रकार वार्ता के दौरान जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह दलाली खा कर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते हैं ये जनता भी समझने लग गई है। शर्मा ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही तय नहीं करेंगे कि वीडी शर्मा क्या है?
मेरी जनता मेरे कार्यकर्ता मुझ पर विश्वास करते हैं। वीडी शर्मा यहीं तक नहीं रूके उन्होंने कहा कि दिग्विजय जैसे लोगों के आरोप से कुछ नहीं होता, मैं कहना चाहता हूं, उमंग सिंगार कैबिनेट मंत्री थे। जब तुम्हारी सरकार थी, दिग्विजय सिंह के इशारे पर कमलनाथ सरकार चला रहे थे। तब उमंग सिंगार ने क्या कहा था। शर्मा ने कहा कि इस प्रदेश का सबसे बड़ा रेत माफिया व शराब माफिया दिग्विजय सिंह है।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) January 13, 2022
दिग्विजय सिंह ने कही थी ये बात
आपको बता दें कि वीडी शर्मा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा था कि खनिज मंत्री के ग्रह क्षेत्र में अवैध रेत खनन हो रहा है जिसमे वीडी शर्मा का भी हिस्सा है। मैं वहां गया और मैंने सभी प्रमाण लोकायुक्त को दिए हैं। तब से उनकी हालत ये हो गई है कि भागे-भागे फिर रहे हैं और उन पर केस भी जल्दी रजिस्टर्ड हो जाने वाला है।
Created On :   13 Jan 2022 8:32 PM IST