- Home
- /
- बिहार में आर्थिक तंगी की वजह से...
बिहार में आर्थिक तंगी की वजह से उजड़ा परिवार, फांसी लगातार 5 ने दी जान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से एक दिलदलाने वाली खबर सामने आई है। समस्तीपुर जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली है। मामला विद्दापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर गांव का बताया जा रहा है। मृतकों में 65 साल की बुजुर्ग से लेकर 7 साल का बच्चा तक शामिल है। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर में फंदे से लटका मिला पांच शव
जानकारी के मुताबिक, मनोज झा अपनी पत्नी सुंदर मणि, मां सीता देवी बच्चों शिवम एवं सत्यम के साथ इस घर में रहता था। मनोज के दो बेटियां भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इनमें से एक बेटी निभा कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। निभा के मुताबिक वह और उसका पति दूसरे कमरे में सोए हुए थे।
जब वह सुबह उठी तो देखा दूसरे कमरे में पांच लोगों के शव लटके हुए थे। शव देखते ही उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दी, जिसे सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी है।
मौत की वजह बनी कर्ज
बताया जा रहा है कि मनोज ऑटो चालक था। उसे ही चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। हालांकि उसने कई लोगों से कर्ज ले लिया था। कर्ज का भार सिर पर होने की वजह से बहुत परेशान था। उसकी जितनी आमदनी थी, उससे ज्यादा खर्चा था। जिसकी वजह से कर्ज चुका नहीं पाया। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं वजहों से मनोज ने घर के फंसे में लटकर फांसी लगा ली।
Created On :   5 Jun 2022 11:56 PM IST