- Home
- /
- डा.रानी बंग को नागपुर के सिम्स में...
डा.रानी बंग को नागपुर के सिम्स में आईसीयू में किया भर्ती
![Dr. Rani Bang has been admitted to ICU in Sims, Nagpur. Dr. Rani Bang has been admitted to ICU in Sims, Nagpur.](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/11/dr-rani-bang-has-been-admitted-to-icu-in-sims-nagpur_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |17 Nov 2022 8:48 AM IST
गड़चिरोली डा.रानी बंग को नागपुर के सिम्स में आईसीयू में किया भर्ती
डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व चातगांव स्थित सर्च शोधग्राम के अग्रदूत डा.रानी बंग के बारे में एक बड़ी खबर सामने आयी। डा.रानी बंग काे तीन दिन पूर्व वर्धा शहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्वास्थ्य संबंध में समस्या निर्माण होने के कारण उन्हें प्राथमिक जांच के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्राथमिक जांच के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिये नागपुर के सिम्स अस्पताल भर्ती किया गया। बता दें कि, डा.रानी बंग तीन दिन पूर्व वर्धा शहर में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। इस कार्यक्रम के बाद उनके मस्तिष्क में रक्तस्राव होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है। वर्तमान में डा.रानी बंग का नागपुर के सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Created On :   17 Nov 2022 2:17 PM IST
Next Story