- Home
- /
- बदला न लेकर बदलकर दिखाना है:...
बदला न लेकर बदलकर दिखाना है: ब्रह्माकुमारी

डिजिटल डेस्क,पन्ना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जिला जेल, पन्ना में अपराधमुक्त जीवन और व्यवहार शुद्धि विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहिनजी ने जिला जेल में कैदियों को समझाते हुये कहा कि, संस्कारों के परिवर्तन व कर्मों की गहन गति के बारे में समझाया। कर्मों के आधार पर ही यह संसार चलता है, जैसा बोयेंगे वैसा काटना होगा। अपने किये हुये कर्मों से ही व्यक्ति महान या कंगाल बनता है।
अपने कर्मों में परिवर्तन लाने से ही हम अपराधमुक्त बनते हैं। बहिनजी ने ज्ञान और मेडीटेशन (ध्यान) पर समझाते हुए कहा कि, जब हम मेडीटेशन करते हैं तो हमारी इंद्रियां संयमित होती हैं, हमारा आत्मविश्वास जागृत और मनोबल बढ़ता है। जिससे हमें अच्छे बुरे की परख होती है। और हम अपराधमुक्त बन सकते है। व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता है। जब वह इस संसार में आता है तो गलत संगत, नशा, व्यसन, गलत खान-पान, लोभ-लालच, क्रोध, तनाव या विपरीत परिस्थितियां उसे अपराधी बनाती हैं। इसलिए इन बातों से दूर रहें। कोई समस्या क्रोध व बदले की भावना से समाप्त नहीं होती बल्कि एक सेकेण्ड का क्रोध कई वर्षों तक पश्चाताप के रूप में भुगतना पड़ता है। इसलिए सहनशील बन धैर्यता का परिचय दें। बदला न लें बदलकर दिखायें की आवश्यकता पर जोर दिया।
Created On :   18 Oct 2022 1:04 PM IST