पंचायत मंत्री का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेन्द्र सिसोदिया विगत दिवस छतरपुर होते हुए पन्ना पहँुचे मंत्री के पन्ना पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास में उनका जिला पंचायत अध्यक्ष सहित उपस्थित लोगों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर मंत्री का सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष निवास पर पहँुचे पंचायत मंत्री द्वारा आगामी समय में पन्ना में अपना कार्यक्रम बनाने की बात कही गई। इस दौरान जिला पंचायत पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज सिंह यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष सिंह यादव, पुष्पराज सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, आरईएस के कार्यपालन यंत्री बी.डी.कोरी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष निवास में कवि लक्ष्मीनारायण चिरोल्या ने सिसोधिया के सम्मान में गीत रचना पढी।
Created On :   24 April 2023 2:14 PM IST