- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बुरहानपुर
- /
- जिला पंचायत सीईओ ने वीडियो के...
जिला पंचायत सीईओ ने वीडियो के माध्यम से दी जानकारी 18 से 44 वर्ष के नागरिकों के टीकाकरण हेतु आवश्यक जानकारी!

डिजिटल डेस्क | बुरहानपुर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अदिति गर्ग ने अपने वीडियो संदेश में जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण प्रारंभ किया गया हैं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 18 प्लस के नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए जो प्रक्रिया हैं।
उसमें सबसे पहले आपको कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर, जन्म वर्ष आवश्यक हैं। इसके पश्चात आयी हुई लिंक पर जाकर टाइम स्लॉट बुक करना होगा।
जब यह टू स्टेप प्रोसेस आप पूर्ण कर लेंगे तब आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण माना जायेगा और आप टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों ने प्री-रजिस्ट्रेशन किया हैं, वे नागरिकजन ही टीकाकरण स्थल पर आकर टीका लगवा सकते हैं। जिला प्रशासन के द्वारा सावित्रीबाई फुले कन्या शाला बुरहानपुर में टीकाकरण कैंप लगाया गया है।
Created On :   7 May 2021 2:51 PM IST