जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते ने बालगृह का किया निरीक्षण

By - Bhaskar Hindi |26 March 2023 5:41 PM IST
पन्ना जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते ने बालगृह का किया निरीक्षण
डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते द्वारा आज बालगृह पन्ना का निरीक्षण किया गया। शिविर लगाकर बालगृह में निवासरत बच्चों से उनके स्वास्थ्य, खानपान व शिक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा आवश्यक सुधार के संबंध में निर्देश दिए गए। बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य के बारे में जागरूक कर साफ.-सफाई की आदत विकसित करने की समझाइश दी गई। इस दौरान बालगृह की देखरेखकर्ता दीप्ति कुशवाहा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Created On :   26 March 2023 5:41 PM IST
Next Story