- Home
- /
- जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ने की...
जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ने की कार्यकारिणी की घोषणा

डिजिटल डेस्क अजयगढ नि.प्र.। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व मदन लाल राठौर प्रदेश संयोजक सहकरिता प्रकोष्ठ, कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा रामबिहारी चौरसिया भाजपा जिलाध्यक्ष पन्ना के अनुमोदन उपरान्त प्रमोद तिवारी जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ने पन्ना की कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें रमेश कुमार सिंह लोध भदईया धरमपुर को सह संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार बृजेश पाठक नचनौरा गुनौर सह संयोजक, अरूण राय कुन्जवन पन्ना सह सयोजक, नारायण दास रजक अजयगढ सहसंयोजक, रामकृष्ण पटेल पवई सह संयोजक, भूपेन्द्र सिंह परमार गढोखर अमानगंज सह संयोजक तथा अशीष तिवारी देवेन्द्रनगर सोशल मीडिया प्रभारी विनय पाण्डेय ककरहटी गुनौर सह संयोजक मीडिया प्रभारी बनाये गए हैं। इसी प्रकार आरती सिंह गौड बरकोला अजयगढ जिला कार्यकरिणी सदस्य रामप्रताप यादव पडरहा अजयगढ, सदस्य अनिल कुमार पाठक पगरा सदस्य, दीपक रावत पटी बजरिया पन्ना, सदस्य नरेश पाल सुनहरा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। ज्ञात हो कि प्रमोद तिवारी जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ पूर्व में प्रदेश सहकारिता में रह चुके हैं। श्री तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने जो मुझे सहकारिता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी उसे मैं पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करूंगा।
Created On :   8 Dec 2022 5:03 PM IST