दो पक्षो के बीच खेत में मवेशी जाने को लेकर विवाद

By - Bhaskar Hindi |4 April 2023 11:00 AM IST
शाहनगर दो पक्षो के बीच खेत में मवेशी जाने को लेकर विवाद
शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर थाना क्षेत्र के कचौरी गांव में पुरानी रंजिश तथा खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद के चलते दो पक्षो जमकर आसपास में मारपीट होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो पक्षो की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर धारा १५१ के तहत कार्यवाही कर आरोपियों अनुविभागीय दण्डाधिकारी शाहनगर के न्यायालय में पेश की जाने की कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार फरियादी अजय सिंह पिता शंकर सिंह उम्र २८ वर्ष की रंजिश गांव के रज्जन सिंह बुंदेला पिता राम सिंह बुंदेला के साथ चल रही थी। अभी हाल में भी खेत में मवेशी जाने को लेकर दो पक्षो के बीच विवाद बढ गया और मारपीट हुई। फरियादी रज्जन सिंह ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
Created On :   4 April 2023 11:00 AM IST
Next Story