सभी सीमा पर 10 बार्डर स्टोन नहीं रहने से बढ़ीं मुश्किलें

Difficulties increased due to non-availability of 10 border stones on all borders
सभी सीमा पर 10 बार्डर स्टोन नहीं रहने से बढ़ीं मुश्किलें
वर्धा सभी सीमा पर 10 बार्डर स्टोन नहीं रहने से बढ़ीं मुश्किलें

डिजिटल डेस्क, वर्धा। वर्धा नगर परिषद के प्रभाग रचना के लिए सभी सीमा पर 10 बार्डर स्टोन नहीं रहने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रभाग रचना बराबर नहीं हुई  इस बात को लेकर अलग-अलग 28 पूर्व पार्षदों व समाजसेवियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्तियां दर्ज करवायी गई। इन आपत्ति आवेदन पर  गत 21 मई को जिलाधिकारी कार्यालय में सुनवाई भी हुई। मगर सभी 28 लोगों को जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जवाब मिलने का इंतजार है। वर्धा नगर परिषद के प्रभाग रचना का विषय मुंबई उच्च न्यायालय के नागपुर खंडपीठ में चल रहा है।

वर्धा नगर परिषद चुनाव की पहली प्रक्रिया के तहत प्रभाग रचना का काम चुनाव आयोग के आदेश के तहत किया जा रहा है। इस प्रभाग रचना के पूर्व वर्धा शहर के अलग-अलग 10 सीमा पर बार्डर स्टोन लगाना था। उस के बाद प्रभाग रचना की शुरुआत करना था। इस संबंध में वर्धा नगर परिषद के पूर्व नगराध्यक्ष इंद्रकुमार सराफ व पूर्व नप उपाध्यक्ष सुरेश ठाकरे ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी। इस विषय पर जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार व नप मुख्याधिकारी राजेश भगत की उपस्थिति में सुनवाई हुई थी। तब भी अधिकारियों ने पूर्व नगराध्यक्ष इंद्रकुमार सराफ को टालमटोल जवाब दे दिया। मगर वर्धा नगर परिषद प्रशासन की गलती पर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।

Created On :   4 Jun 2022 1:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story