- Home
- /
- पैसों के विवाद में दीवान ने खेत...
पैसों के विवाद में दीवान ने खेत मालिक पर किया जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले के मोर्शी तहसील अंतर्गत ग्राम मनीपुर में पैसे के विवाद के चलते रणधीर शंकरराव राऊत (37) ने खेत मालिक पर चाकू से वार कर उसे गंभीर जख्मी किया। पुलिस ने आरोपी रणधीर के खिलाफ धारा 307, 326, 341 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार रणधीर राऊत मणिपुर गांव में ही विजय सवई के खेत में दीवान के रूप में काम देखता था। किंतु रणधीर राऊत और खेत मालक विजय सवई के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर सवई ने रणधीर को काम से हटा दिया। उसके बाद रणधीर राऊत का रिश्तेदार ऋषिकेश उमेश राऊत ने वहां दीवान बना। 30 नवंबर को दोपहर विजय सवई यह खेत में फसल को देखने गए उस समय रणधीर ने उनका रास्ता रोका। पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद कर विजय सवई पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए विजय सवई को कुछ लोगों की मदद से इलाज के लिए मोर्शी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी ने भी दर्ज की शिकायत
इस बीच रणधीर राऊत ने भी विजय सवई और प्रवीण राऊत के खिलाफ मोर्शी थाने में पैसो के विवाद के चलते उस पर पत्थर से हमला करने की शिकायत दर्ज की। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजय सवई व प्रवीण राऊत के खिलाफ धारा 324, 504, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   2 Dec 2022 4:16 PM IST