मां भवानी के दर्शनार्थ लगा श्रद्धालुओं का तांता 

Devotees thronged to visit Maa Bhavani
मां भवानी के दर्शनार्थ लगा श्रद्धालुओं का तांता 
प्रकट महोत्सव... मां भवानी के दर्शनार्थ लगा श्रद्धालुओं का तांता 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। यादवकालीन स्वयंभू साक्षात जागृत देवी मां भवानी माता का प्रकट महोत्सव  पारडी स्थित श्री भवानी माता मंदिर में मनाया गया। भवानी माता के दर्शनार्थ सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों की श्रद्धा व विश्वास की प्रतीक मां रेणुका माता का स्वरूप है। तांदलाादेवी के रूप में भी पहचान है।

कन्या स्वरूप में दर्शन
मंदिर में कई सालों से माताजी की सौम्य स्वरूप प्रतिमा को सिंदूर चढ़ाया जाता रहा। 16 नवंबर 2011  को माताजी ने अपना सिंदूरी चोला छोड़ भक्तों को कन्या स्वरूप में स्वयंभू दर्शन दिया। उस दिन को श्री भवानी माता सेवा समिति द्वारा माताजी के प्रकट महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

दिनभर गूंजे भजन-कीर्तन
बुधवार 16 नवंबर को श्री भवानी माता मंदिर में माताजी का प्रगट महोत्सव मनाया गया। मंदिर में रोशनाई, मंडप एवं मंदिर को आकर्षित फूलों से सजाया गया। सुबह अभिषेक के बाद माताजी का श्रृंगार कर आरती की गई। दिन भर भजन-कीर्तन हुए। नरेश निंबेकर महाराज, लाखनी, भंडारा ने सुमधुरवाणी में कीर्तन प्रस्तुत किया।
 

Created On :   17 Nov 2022 4:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story