अम्बेडकर जयंती पर आयुष विभाग ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर किया आयोजित

By - Bhaskar Hindi |16 April 2023 2:44 PM IST
पन्ना अम्बेडकर जयंती पर आयुष विभाग ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर किया आयोजित
डिजिटल डेस्क, पन्ना। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक १४ अप्रैल २०२३ को आयुष विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 317 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश गौतम द्वारा भगवान धन्वंतरी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. प्रदीप खरे, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, नारायणदास वर्मा, सुरेश कुमार, राजेंद्र साहू, नरेंद्र त्रिवेदी, जनपद प्रजापति, प्रेमा प्रजापति, नीरज त्रिपाठी, सुधा तिवारी, डॉ. श्वेता त्रिपाठी सहित विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Created On :   16 April 2023 2:44 PM IST
Next Story