पुराने विवाद में दो भाइयों पर जानलेवा हमला

डिजिटल डेस्क, परतवाडा (अमरावती)। अचलपुर के सरमसपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के सरमसपुरा में पुराने विवाद के चलते झगडे़ में दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना रविवार की देर शाम घटित हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक समरसपुरा थाना क्षेत्र निवासी महेश उर्फ मुन्ना सुरेश राऊत (35)और कैलास सुरेश राऊत (39)का विवाद रिजवान खान नामक व्यक्ति से था। पुरानी बात को लेकर रविवार की शाम मामूली विवाद हो गया। जिससे रिजवान बार-बार दोनो भाइयों को मारने के लिए जा रहा था । बताया जा रहा है कि, झगडे़ के बीच रिजवान घर गया और दराती लेकर आया। उसके साथ हाथ में लाठी लिए एक अंजान व्यक्ति भी था।
रिजवान ने मुन्ना राऊत के सिर पर वार करने का प्रयास किया जबकि उस अंजान व्यक्ती ने लाठी से सिर पर वार कर घटनास्थल से भाग निकला। इस हमले में मुन्ना उर्फ महेश राऊत के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसे अचलपूर उप -जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत नाजूक रहने से अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सरमसपुरा पुलिस थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहूची और आरोपी रिजवान खान को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच पी एसआई विठ्ठल वाणी कर रहे है।
Created On :   16 Jan 2023 3:34 PM IST