- Home
- /
- राजापुर सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला
राजापुर सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला

By - Bhaskar Hindi |10 Nov 2022 11:35 AM IST
देवेन्द्रनगर राजापुर सरपंच पर हुआ जानलेवा हमला
डिजिटल डेस्क देवेन्द्रनगर नि.प्र.। राजापुर के नवनिर्वाचित सरपंच बेटूलाल चौधरी के ऊपर प्राणघातक हमला हुआ है। हमला चुनावी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा निर्माण कार्य के चलते किया गया है। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आने से उन्हें कई टांके लगे हैं। उनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में किया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पन्ना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
Created On :   10 Nov 2022 5:03 PM IST
Next Story