- Home
- /
- लाठी से पिता पर जानलेवा हमला ,...
लाठी से पिता पर जानलेवा हमला , आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बेटे द्वारा प्रेम विवाह करने के बाद पिता ने बेटे को बहुत समझाने की कोशिश की। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि बेटे ने लाठी से पिता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार को डोंगर यावती परिसर में घटित हुई है। जानकारी के नुसार मोर्शी पुलिस थाना क्षेत्र के डोंगर यावली निवासी आरोपी प्रशांत गायकी ने दो स्पताह पहले गांव के अन्य समाज के युवती के साथ प्रेमविवाह किया। लेकिन इस विवाह को लेकर प्रशांत के पिता नामदेव गायकी का विरोध था। रविवार के सुबह 11 बजे प्रशांत बाहर से घर आया। इस समय उसके पिता नामदेव ने प्रशांत को समझाने लगा। जहां दोनो के बीच विवाद शुरू हुआं। लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि प्रशांत ने लाठी से अपने पिता के सिर पर वार करना शुरू कर दिया। जिसमें नामदेव गायकी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पश्चात पड़ोस लोगों ने मध्यस्थी कर प्रशांत को दूर किया व जख्मी नामदेव को अस्पताल दाखिल किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। नामदेव द्वारा दर्ज किए बयान के तहत मोर्शी पुलिस ने आरोपी प्रशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Created On :   19 Dec 2022 4:04 PM IST