मडला स्थित केन नदी में मिला युवक का शव मृतक रीवा जिले का निवासी, परिजनो ने पहुंचकर की शिनाख्त

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जिले के थाना मडला स्थित मडला ग्राम के समीप से निकली केन नदी में पुलिस द्वारा एक २४ वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक का शव बरामद करने के बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला चिकित्सालय पन्ना लाया गया। मृतक के देर शाम पहँुचे परिजनों द्वारा मृतक युवक की पहचान बावेश पिता सुभाष तिवारी निवासी गुरूका थाना चोरहटा जिला रीवा के रूप में की गई है। मृतक के संबंध में पुलिस द्वारा परिजनों से पॅूछताछ कर घटना को लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मडला स्थित केन नदी में आज सुबह मृत शव को उतराते हुए नदी में देखा गया जिसकी जानकारी मडला पुलिस तक पहँुची। पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंचकर मृतक के शव को नदी से निकलवाया गया तथा प्राथमिक जांच कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पन्ना लाया गया। इसके साथ ही अज्ञात मृतक के संबंध में पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही शुरू की गई। मृतक के संबंध में प्राथमिक जानकारी के आने के बाद पुलिस द्वारा इस संबंध में परिजनों को सूचित किया गया जिसके बाद देर शाम पहँुचे परिजनों द्वारा मृतक की पहचान की गई। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने बताया कि मृतक के शव के प्राथमिक परीक्षण में किसी भी प्रकार के चोट के निशान शरीर में कही नही पाए गए। परिजनों द्वारा मृतक की पहचान वहां पहुंचकर कर ली गई। उनसे पंूछताछ कर मृतक को लेकर आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही है जिससे यह स्थिति साफ हो कि घटना किस रूप में हुई है।
Created On :   24 April 2023 2:56 PM IST