- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- खरगोन
- /
- शुल्क जमा कर वांछित त्रुटि सुधार की...
शुल्क जमा कर वांछित त्रुटि सुधार की तिथि अब हुई 10 मई!

By - Bhaskar Hindi |16 April 2021 10:47 AM IST
शुल्क जमा कर वांछित त्रुटि सुधार की तिथि अब हुई 10 मई!
डिजिटल डेस्क | खरगौन माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाईस्कूल, हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्होकेशनल एवं अन्य परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र पोर्टल www.mpbse.mponline.gov.in पर अपलोड किए गए है।
संस्था प्राचार्य अपने हस्ताक्षर व पद मुद्रा अंकित कर छात्रों को उपलब्ध कराने तथा प्रवेश पत्रों में विषय/माध्यम की त्रुटि पाए जाने की स्थिति में पोर्टल पर जाकर 15 अप्रैल तक निर्धारित शुल्क जमा कर वांछित त्रुटि सुधार की तिथि निर्धारित थी।
वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तिथि में परिवर्तन कर 10 मई तक की वृद्धि की गई है।
Created On :   16 April 2021 2:45 PM IST
Next Story