नारी को समर्पित "दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड-2023’ जल्द  

Dainik Bhaskar Woman Award-2023 dedicated to women soon
नारी को समर्पित "दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड-2023’ जल्द  
सम्मान नारी को समर्पित "दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड-2023’ जल्द  

डिजिटल डस्क, नागपुर ।  नारी शब्द सुनाते ही एक सशक्त छवि जेहन में उभरती है। नारी यानी एक मां, बहन, पत्नी, बेटी और एक अच्छी दोस्त। पारिवारिक, सामाजिक या व्यावसायिक स्तर पर मुकाम बनाने वाली इन महिलाओं की मेहनत और हौसले को पहचान देने के लिए दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड 2023 का आयोजन जल्द ही किया जाएगा। इस अवार्ड का यह 12वां वर्ष है। दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड उन सभी महिलाओं के लिए है, जिन्होंने चुनौतियां को पार करते हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य कर बड़ा बदलाव लाने की सफल कोशिश की है।

इन 8 श्रेणियों में नामांकन
बिजनेस अवार्ड, इंटरप्रेन्योर अवार्ड, सोशल वर्कर अवार्ड, एजूकेशन अवार्ड, स्पोर्ट्स अवार्ड, आर्ट एंड कल्चर अवार्ड, बेस्ट प्रोफेशनल अवार्ड, वुमन ऑफ करेज अवार्ड। दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड से संबंधित जानकारी के लिए पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर।
 

Created On :   10 Feb 2023 1:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story