विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर में निकाली गई साइकिल रैली

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पूरी दुनिया में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस मनाने का कारण पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। देश प्रदेश के साथ विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पवई नगर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह रैली सुबह 6 बजे नेकी की दीवार बस स्टैंड से शुरू की गई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाते हुये मिलौनीगंज, मोहन्द्रा तिराहा, कन्या शाला, माता कलेही प्रागंण से वापिस झंडा बाजार से होते हुए नेकी की दीवार बस स्टैंड में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा कि पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक करता है। वन परिक्षेत्राधिकारी नीतेश पटेल ने कहा कि पृथ्वी दिवस पर वनों को आग से बचाकर पृथ्वी की तपन को कम करने का संदेश दिया गया। इस दौरान अरुण तिवारी, सर्वजीत दुबे डिप्टी रेंजर ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में सौरभ जैन, अमित रेले विजय गौतम, छागगे लाल, राजेन्द्र सिंह एवं राकेश बढौलिया, सत्यम पाठक एवं कई लोग साईकिल रैली में शामिल हुये।
Created On :   23 April 2023 1:56 PM IST