- Home
- /
- दोबारा सर्राफा दुकान से आभूषण...
दोबारा सर्राफा दुकान से आभूषण चुराने पहुंचेे दंपति पकड़े गए

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लालच बुरी बला है। शहर की एक सर्राफा दुकान से सोने का मंगलसूत्र उड़ाने के बाद दोबारा उसी दुकान में चोरी करने गए दंपति को पुलिस ने धरदबोचा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तहसील पुलिस ने यह कार्रवाई की। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश कर एक िदन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि, दंपति रामदासपेठ स्थित पांच सितारा होटल सेंटर प्वाइंट में कार्यरत हैं। पत्नी अकाउंटेंट है और पति वेटर है।
भीड़-भाड़ का फायदा उठाया था
दीपावली उत्सव के दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर दोनों ने सर्राफा दुकान में चोरी करने का प्लान बनाया और 21 अगस्त को दोपहर में राकेश ने छाया को दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-बी.ए.-7953) से इतवारी स्थित सर्राफा ओली में छोड़ा। छाया गुलाबचंद साहेबलाल नामक सर्राफा दुकान मंे गई। महिला कर्मचारी रोशन और वैष्णवी को सोने का मंगलसूत्र दिखाने के लिए कहा। दोनों ने छाया को करीब दस-बारह मंगलसूत्र दिखाए। इस दौरान छाया ने बड़ी चालाकी से एक मंगलसूत्र काउंटर से नीचे िगरा दिया। बाद में खुद का मंगलसूत्र कहकर उसी डिजाइन में मंगलसूत्र दिखाने के लिए कहा, लेकिन यह बात महिला कर्मचारियों के ध्यान नहीं आई, पर छाया की यह करतूत कैमरे में कैद हो चुकी थी। इसके बाद मंगलसूत्र पसंद नहीं आने का बहाना कर छाया वहां से निकल गई। उसके जाने के बाद एक मंगलसूत्र कम दिखने से दुकान में हड़कंप मच गया। इस मामले में सोमवार को तहसील पुलिस सर्राफा दुकान में पूछताछ करने पहुंची थी।
महिला कर्मचारियों ने पकड़ा
प्रकरण की जांच-पड़ताल के लिए सोमवार को दुकान में पहुंची पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही थी। घटना के फुटेज भी जब्त िकए। इस दौरान छाया दोबारा दुकान में सोना खरीदने के िलए पहुंची। वैष्णवी और रोशन ने उसे पहचान लिया और उन्होंने छाया को पकड़ लिया। वह चोरी करने की बात से इनकार करती रही। उसने हंगामा भी किया, लेकिन जब पुलिस ने उसे फुटेज दिखाए, तो उसकी बोलती बंद हो गई। उसे थाने ले जाया गया। पूछताछ में छाया ने चोरी की बात स्वीकार की।
बेचने के लिए पति को दिया था मंगलसूत्र
छाया ने यह भी बताया कि, मंगलसूत्र चुराने के बाद वह बेचने के लिए पति को दिया है। इसके बाद उसके पति को भी िगरफ्तार कर लाया गया। 1 लाख 78 हजार रुपए का मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल िकया गया दोपहिया वाहन, ऐसे कुल 3 लाख 12 हजार 448 रुपए का माल जब्त िकया गया है। वरिष्ठ निरीक्षक बबन येड़गे, सहायक निरीक्षक संदीप बागुल, लक्ष्मण शेंडे, किशोर गरवारे,नाजिर शेख, अतुल ठाकरे, पंकज डबरे, इकबाल शेख और रूपाली मोतीकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
होटल में रहते ही किया था प्रेम विवाह
आरोपी दंपति छाया भोयर (28) मूलत: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और उसका पति राकेश गोपीचंद भोयर गोंदिया जिले का नवरगांव निवासी है। वर्तमान में दोनों रामबाग में किराए से रहते हैं। यह जानकारी जांच अधिकारी लक्ष्मन शेंडे ने दी है। बताया जाता है कि, होटल में काम के दौरान दोनों की पहचान हुई। धीर-धीरे प्रेम परवान चढ़ा। पश्चात दोनों ने शादी कर ली। दोनों महत्वाकांक्षी हैं। कम समय में बगैर मेहनत से रुपया कमाना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने चोरी का रास्ता अपनाया।
Created On :   10 Nov 2021 7:54 PM IST