कपास व्यापारी को 29 लाख से ठगा

डिजिटल डेस्क, अमरावती | 6 वर्ष पहले आंध्र के कपास व्यापारी के साथ कपास खरीदी-बिक्री का व्यवहार किया था। उधारी पर कपास की 200 गांठे खरीदी कर 29 लाख 5 हजार 949 रुपए से ठगने का मामला प्रकाश में आया। मामले को लेकर अंजनगांव सुर्जी पुलिस ने अंजनगांव के विवेक काकड, उसकी पत्नी प्रणीता व उनके निलेश नामक सहायक पर धारा 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के कपास व्यापारी रविप्रकाश तायप्पा सरोदे (36) के साथ 10 मार्च 2018 में अंजनगांव सुर्जी निवासी विवेक काकड और उसकी पत्नी प्रणीता काकड ने कपास के गाठे खरीदी का व्यवहार किया था। रवि प्रकाश के पास से कपास की 200 गाठे खरीदी कर 10 दिन में पैसे लौटाने की बात विवेक ने कही थी। 10 दिन बाद 32 लाख 95 हजार 949 रुपए में से मात्र 3 लाख 90 हजार रुपए उन्हें लौटाए और 29 लाख 5 हजार 949 रुपए लौटाने के लिए उन्हें तीन साल से घुमाया। आखिरकार रविप्रकाश सरोदे ने अंजनगांव थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने धारा 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   8 Feb 2023 3:34 PM IST