- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बेतुल
- /
- बैतूल: कोरोना योद्धा 31 मरीज कोरोना...
बैतूल: कोरोना योद्धा 31 मरीज कोरोना को हराकर पहुंचे घर

डिजिटल डेस्क, बैतूल। बैतूल स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मरीजों द्वारा कोरोना बीमारी को हराकर स्वस्थ होने एवं घर पहुँचने का सिलसिला लगातार जारी है। कनौजिया आमला निवासी 28 वर्षीय युवक, आर्य वार्ड टिकारी बैतूल निवासी 15 वर्षीय बालक, गोधना चिचोली निवासी 45 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, लक्कडज़ाम भीमपुर निवासी 22 वर्षीय युवक, चोहटा भीमपुर निवासी 26 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय बालक, 23 वर्षीय युवक एवं 1 वर्षीय बालिका, रानीखेड़ा भीमपुर निवासी 23 वर्षीय युवक, देशबंधु वार्ड टिकारी निवासी 42 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, अम्बेडक़र वार्ड गाडाघाट रोड टिकारी 13 वर्षीय बालिका, महावीर वार्ड आठनेर निवासी 36 वर्षीय पुरूष, विकास नगर आठनेर निवासी 31 वर्षीय पुरूष, भगतसिंह वार्ड बैतूल निवासी 35 वर्षीय युवती, आजाद वार्ड टिकारी बैतूल 43 वर्षीय पुरूष, 7 वर्षीय बालिका, 7 वर्षीय बालक, 42 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय युवती, 36 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन मुलताई निवासी 30 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक की कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत छुट्टी की गई। स्वस्थ हुये व्यक्तियों को एसएमएस (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई।
Created On :   1 Sept 2020 2:55 PM IST